अयोध्या 5 मई (आरएनएस) शिक्षामित्रों के मानदेय में 80 प्रतिशत वृद्धि के पश्चात मंगलवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि बीकापुर क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान, रुदौली विधायक राम चंद्र यादव, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी के मध्य अपने शिक्षामित्र साथियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एवं भागीरथी प्रयास करने वाले एमएलसी श्रीचंद शर्माा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में ब्लाक अध्यक्ष क्रमश: सोहावल आशुतोष प्रताप सिंह, मसौधा शिव कुमार यादव राम करन भारती, बीकापुर रंजीत तिवारी, पूरा विजय कुमार, अमानीगंज राजेश तिवारी, मिल्कीपुर प्रभारी राम प्रकट शर्मा, राम दर्शन यादव ,आशीष श्रीवास्तव, श्यामलाल प्रजापति, साधना सिंह, रेखा शुक्ला सत्यपाल ईश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने भी प्रतिभाग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

