-स्व-गणना कार्य किये जाने के बारे में दी गयी जानकारी
अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। जनगणना-2027 के दृष्टिगत्त प्रथम चरण में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक होने वाली मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के पूर्व 07 मई से 21मई तक किये जाने वाले स्व-गणना हेतु जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)व जिला जनगणना अधिकारी द्वारा स्व-गणना कार्य किये जाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। बैठक में जनगणना निदेशालय से नियुक्त जनपद नोडल शैलेन्द्र यादव गणमान्य व्यक्तियों एवं चर्चित हस्तियो, जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस विभाग, न्याय विभाग, बार एसोसिएशन, शिक्षा विभाग, नगर निगम, केन्द्रीय सरकारी कार्यालय एवं वित्त विभाग,स्वास्थ्य विभाग, उद्योग एवं परिवहन, महिला एवं स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारीगण एवं सहकर्मी, व्यापारिक संगठन, प्रसिद्ध खिलाड़ी, एन0जी0ओ0, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सम्मानित संत एवं पदाधिकारीगण को स्व-गणना किये जाने हेतु पी0पी0टी0 के माध्यम से मोबाईल ऐप और डिजिटल पोर्टल का उपयोग कर स्व-गणना किये जाने से सम्बन्धी जानकारी देते हुये सधन्यवाद बैठक का समापन किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) चक्रपाणि त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, जिला स्तरीय अधिकारीगण के साथ-साथ जनगणना से सम्बन्धित समस्त चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

