-पूर्व सांसद ने लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर साधी चुप्पी
अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति को दिया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ष्आजादी के बाद पहली बार बंगाल की जनता ने खुली हवा में सांस ली है और इसका पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी को जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस जीत के पीछे एक ही नाम है गृहमंत्री अमित शाह। यह उन्हीं की सबसे बड़ी रणनीति का नतीजा है, जिसके कारण देश आज यह दिन देख पा रहा है। मुझे खुद भी यकीन नहीं था कि ऐसा दिन आएगा जब बंगाल के लोग खुलकर सांस ले सकेंगे। विपक्ष द्वारा लगाए गए लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर पूर्व सांसद ने चुप्पी साध ली। उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बोलेंगे। मंगलवार को ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार के अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या पहुंचे। वह मधुर मिलन संस्था द्वारा आयोजित विशाल भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्था के संचालक अशोक कुमार चांदनी को बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष का भंडारा इससे भी भव्य होगा। आज के भंडारे में हजारों हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अमृत चांदनी ने बृजभूषण शरण सिंह को गदा भेंट कर विशाल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। भंडारे के दौरान राकेश चंदानी, मुकेश चंदानी, सुशील चंदानी के साथ संस्था के तमाम स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

