कोंडागांव, 05 मई (आरएनएस)। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 07 मई 2026 को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुशासन तिहार के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लंबित समस्याओं का त्वरित एवं शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
आवास योजनाओं के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना सहित स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण अधिकतम 90 दिवस में पूर्ण कराने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। हितग्राहियों को स्वीकृत एवं प्राप्त राशि की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने के लिए प्रेरित करने के साथ लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को भी पूर्ण किया जाएगा।
मनरेगा अंतर्गत संचालित प्रगतिरत कार्यों को मई माह के भीतर पूर्ण करने तथा मांग के अनुरूप नए कार्य प्रारंभ करने पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा मोर गांव – मोर पानी – मोर तरिया अभियान के तहत नवा तरिया – आय के जरिया योजना अंतर्गत नए तालाब निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
आजीविका डबरी के माध्यम से रुद्ब1द्गद्यद्बद्धशशस्र रुड्ड4द्गह्म्द्बठ्ठद्द गतिविधियों को बढ़ावा देने, नागरिक सूचना पटल पर संबंधित महिला सदस्यों के नाम प्रदर्शित करने तथा क्तक्र कोड के माध्यम से मनरेगा एवं पीएमएवाय कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाएगी। अमृत सरोवरों सहित प्रमुख स्थलों पर क्तक्र कोड प्रदर्शित किए जाएंगे।
जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

