सीतापुर 5 मई (आरएनएस)। कस्बा कमलापुर में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रवि तिवारी ने अपनी माता स्वर्गीय इंद्रा तिवारी की द्वितीय पुण्यतिथि सेवा और संवेदना के साथ मनाई। इस अवसर पर 5 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा परिसर में वृक्षारोपण किया गया और मरीजों को बिस्कुट व फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के जननी सुरक्षा योजना वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं को भी फल व बिस्कुट देकर उनका हालचाल जाना गया। इस पहल से अस्पताल परिसर में एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला और मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आई। इस मौके पर रवि तिवारी ने अपनी माता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता ही जीवन में संस्कारों की पहली पाठशाला होते हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा लगता है और उनकी स्मृति में सेवा कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलापुर आशुतोष मिश्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा के अधीक्षक राजीव वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी निर्मला नंदिनी, जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला, गोकरन नाथ मिश्र, ग्राम प्रधान हरदी प्रमोद जायसवाल, डॉ. सुशांत विश्वास, जनता हॉस्पिटल सीतापुर के प्रबंधक सुधीर पाल, जय करन यादव, अंकित कश्यप, हृतिक कश्यप सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

