सीतापुर 5 मई (आरएनएस)। जनपद में भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्योंकृअसम, पश्चिम बंगाल और पुड्डुचेरीकृमें ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। खैराबाद और कमलापुर कस्बों में डोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया गया।
इनसेट
खैराबाद नगरपालिका में भव्य जश्न
फोटो-08
खैराबाद में अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। डोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और उत्सव का माहौल बन गया। इस अवसर पर महंत बजरंग मुनि महाराज, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु जीÓ, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और राष्ट्रीय परिषद सदस्य राकेश त्रिपाठी सहित कई नेता मौजूद रहे। वक्ताओं ने इसे जनता के विश्वास और जनकल्याणकारी नीतियों की जीत बताया। अभिषेक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की अपील की।
इनसेट
कमलापुर में आतिशबाजी संग मनाया गया उत्सव
फोटो-09
कमलापुर कस्बे में भाजपा नेता डॉ. सुसांत विश्वास और रवि तिवारी के नेतृत्व में जोरदार जश्न मनाया गया। रंग-बिरंगी फुलझडिय़ों से आसमान जगमगा उठा और योगी-मोदी के जयकारों के बीच मिठाई वितरित की गई। नेताओं ने इस जीत को संगठन की मजबूती और जनता के समर्थन का प्रतीक बताया। इस मौके पर प्रमोद जायसवाल, जीवन पांडेय, सोमिल विश्वास, संतोष शुक्ला, अंकित कश्यप, आदेश तिवारी, प्रथम तिवारी, सत्यदेव शुक्ला, सूर्य शुक्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

