सीतापुर 5 मई (आरएनएस)। कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से कुल 13,050 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में हरगांव थाना क्षेत्र के नौनेर निवासी राजू नाई और खैराबाद थाना क्षेत्र के धनीपुर निवासी अक्षय शामिल हैं। पुलिस ने राजू नाई को जहूरपुर मार्ग से पकड़ा, जिसके पास से 2,750 रुपये बरामद हुए, जबकि अक्षय को मलुही रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार कर उसके पास से 10,300 रुपये नकद बरामद किए गए। थाना प्रभारी अमर सिंह के अनुसार, राजू नाई ने 24 मार्च को मुबारकपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर में चोरी की थी, जबकि अक्षय ने नैपालापुर के पास एक लॉन में घटना को अंजाम दिया था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

