प्रयागराज 5 मई (आरएनएस)। सिविल लाइंस स्थित थार्न हिल रोड पर नगर निगम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बने कई अवैध भोजनालयों को ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम ने दो बुलडोजर का इस्तेमाल किया। अवैध कब्जों को हटाने के दौरान भोजनालय संचालक मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात करने और राहत की मांग करते दिखे। हालांकि, प्रशासन ने अपना अभियान जारी रखा। कानून- व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर में यातायात को सुचारु बनाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

