प्रयागराज 5 मई (आरएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सक्रिय सदस्य अभियान के तहत पूरे प्रदेश के क्रम में प्रयागराज में भी फार्म भरवाने के लिए एक बैठक महानगर उपाध्यक्ष रियाज़ुल हक़ चौधरी के निवास पर रखी गई हर जिला व महानगर से 500 सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण के क्रम में भी एआईएमआईएम पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को अपना रहबर मानते हुए दर्जनों लोग पार्टी मे शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष अफ़सर महमूद ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत करते हुए सभी सदस्यों की हौसला अफजाई किया और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में महानगर संगठन मंत्री सैयद इरशाद आलम, महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, महानगर उपाध्यक्ष रियाज़ुल हक़ चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष इफ्तेखार अंसारी, महानगर कोषाध्यक्ष इंजीनियर वहाजउद्दीन, महानगर उपाध्यक्ष एजाज़ नकवी, महानगर सचिव मोहम्मद शाहनवाज, अयाज़ अली, इसरार अहमद, इफ्तेखार अहमद, परवेज अली, मोहम्मद वारिस कुरेशी, शाहनवाज कुरैशी आदि लोग शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

