प्रयागराज 5 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आगामी जून और जुलाई में होने वाली दो बड़ी परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा- 2025, जो पहले 7 जून को प्रस्तावित थी, अब उसे टाल दिया गया है। यह परीक्षा अब 14 जून (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा तिथि में बदलाव का मुख्य कारण उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा है। पुलिस भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होनी तय हुई है। जिससे व्यवस्थाओं और अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए आयोग ने प्रवक्ता परीक्षा को एक सप्ताह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
दूसरी ओर, आयोग ने सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा- 2025 की तारीखों में भी बदलाव किया है। हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत विषयों की मुख्य परीक्षा, जो मई और जून के अलग-अलग चरणों में होनी थी, अब एक साथ आयोजित की जाएगी।
पूर्व में हिन्दी विषय की परीक्षा 17 मई और अन्य विषयों की परीक्षा 14 जून को प्रस्तावित थी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य कारणों से अब इन सभी विषयों की मुख्य परीक्षा 11 जुलाई (शनिवार) को होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

