०5 लाख तक नि:शुल्क इलाज की मिली गारंटी
रायपुर,5 मई (आरएनएस)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ‘प्रधानमंत्री वय वंदन योजनाÓ सुरक्षा कवच साबित हो रही है।आरंग विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छटेरा में ‘सुशासन तिहार 2026Ó के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर ने ग्राम छटेरा निवासी रुप राम चक्रधारी के लिए राहत की नई किरण जगाई। चक्रधारी ने शिविर में प्रधानमंत्री वय वंदन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें सौंप दिया। हितग्राही रुप राम चक्रधारी ने कहा कि अब बीमार होने पर मुझे इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। सरकार के इस आयुष्मान कार्ड से मेरा इलाज नि:शुल्क हो सकेगा। यह योजना हम जैसे गरीबों के लिए वरदान है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देती हूँ।प्रति परिवार प्रति वर्ष ?5 लाख तक का कैशलेस एवं नि:शुल्क इलाज। परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं। सरकारी एवं सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस इलाज। कैंसर, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी सहित अनेक गंभीर बीमारियों का उपचार शामिल।आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं: क्करूछ्व्रङ्घ पोर्टल या ‘्र4ह्वह्यद्धद्वड्डठ्ठ ्रश्चश्चÓ के माध्यम से। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (ष्टस्ष्ट), अटल सेवा केंद्र या पैनलबद्ध सरकारी अस्पताल में जाकर। आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर। यह कार्ड पूरी तरह से नि:शुल्क बनाया जाता है।’सुशासन तिहार 2026Ó के तहत लग रहे समाधान शिविरों के माध्यम से राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

