अल्मोड़ा,06 मई (आरएनएस)। ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत धौलछीना पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से माल्टा मार्का देशी शराब के 62 पाउच बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार को थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान जोग्यूड़ा तिराहे के पास ग्राम सिमखल्या स्थित यात्री शेड के निकट एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम दौला नगरखान थाना धौलछीना को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी और कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

