अल्मोड़ा,06 मई (आरएनएस)। ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत दन्या पुलिस ने मंगलवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान काली फिल्म लगी एक कार का चालान किया गया, जबकि कुल 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। मंगलवार को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक वाहन के शीशों पर काली फिल्म लगी मिली। पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म हटवाकर चालक का चालान किया। साथ ही चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने और अवैध रूप से काली फिल्म का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 अन्य वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

