पिथौरागढ़,06 मई (आरएनएस)। गौड़ीहाट सुरमडा गांव में शुक्रवार को करंट लगने से घायल लाइनमैन सुरेंद्र सिंह उर्फ मनोज को मदद की दरकार है। बुधवार को परिजनों ने बताया कि वर्तमान में सुरेंद्र का इलाज ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है। इलाज में काफी धनराशि खर्च होनी है। कहा कि अगर समय रहते इलाज नहीं हुआ तो हाथ भी काटना पड़ सकता है। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर लोगों से मदद की अपील की है। इधर झूलाघाट क्षेत्र में स्थानीय लोग सुरेंद्र के इलाज के लिए चंदा एकत्र कर रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

