बागेश्वर,06 मई (आरएनएस)। जिला अस्पताल में नये फिजिशियन ने अपना चार्ज संभाल लिया है। उनके आने के बाद से मरीजों ने राहत की सांस ली है। चार दिन बाद जिले में डॉक्टर मिलने से यहां खासी भीड़ भी देखने को मिली है। मालूम हो कि चार दिन पहले यहां तैनात फिजिशियन डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा छुट्टी पर चले गए थे। तब से लेकर मंगलवार तक अस्पताल बगैर फिजिशियन के चला। बुधवार को नये फिजिशियन गैड़ा ने ज्वाइन किया है। इसके बाद से लोगों को राहत मिली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

