बागेश्वर,06 मई (आरएनएस)। कोतववाली पुलिस ने 72 घंटे भीतर दो लाख का खोया हुआ ड्रोन खोज निकाला। इसके उसके स्वामी को सौंप दिया है। रानीखेत अल्मोड़ा निवासी सुनील कुमार का कीमती का ड्रोन दो मई को बागेश्वर क्षेत्र में कहीं गिर गया था। उसने इसकी गुमशुगदी कोतवाली में लिखाई। कोतवाली बागेश्वर की चीता मोबाइल टीम ने सुरागरसी-पतारसी व स्थानीय निवासियों के सहयोग से खोए हुए ड्रोन को सुरक्षित बरामद कर उसके स्वामी के सुपुर्द किया। । ड्रोन वापस पाकर सुनील कुमार ने पुलिस का आभार जताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

