नैनीताल,06 मई (आरएनएस)। नगरपालिका परिषद नैनीताल की ओर से बुधवार को झील में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें भारी मात्रा में कूड़ा और प्लास्टिक झील से निकाला गया। मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल कटियार ने बताया कि उनकी टीम प्रतिदिन झील से कूड़ा निकाल रही है और बरसात के दौरान नालों के रास्ते प्लास्टिक और कचरा भी भारी मात्रा में झील में समा जाता है जिससे झील काफी गंदी हो जाती है। आजकल प्रतिदिन पालिका की टीम झील से कूड़ा निकाल रही है और आज भी अभी तक डेढ़ गाड़ी कूड़ा निकाला जा चुका है और कर्मचारी लगातार झील से कूड़ा निकाल रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

