हल्द्वानी,06 मई (आरएनएस)। मुख्य बाजार में इन दिनों पहाड़ों से आने वाले ताजे मौसमी फलों की भरमार देखने को मिल रही है। रामगढ़, धारी, भीमताल, ओखलकांडा और अल्मोड़ा जनपद से आडू, आलूबुखारा और खुमानी बड़ी मात्रा में हल्द्वानी मंडी पहुंच रहे हैं। गर्मी बढऩे के साथ इन फलों की मांग में तेजी आई है। रामगढ़ का आडू अपने बड़े आकार और बेहतरीन स्वाद के कारण ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रहा है। बाजार में आडू लगभग 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है, जबकि खुमानी और आलूबुखारा 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक उपलब्ध हैं।
सेहत के लिए लाभकारी: पहाड़ी फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि गर्मियों में शरीर के लिए भी अत्यंत लाभदायक हैं। इनमें पानी की प्रचुर मात्रा और आवश्यक विटामिन पाए जाते हैं। बेस अस्पताल की चिकित्सक डॉ. विनीता के अनुसार मौसमी फल प्राकृतिक रूप से शुद्ध होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें आहार में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

