हल्द्वानी,06 मई (आरएनएस)। खैरना मुख्य बाजार में सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। घायल महिला की पहचान हंसी देवी पत्नी पान सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी बजेडी के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, बाइक चालक योगेश आर्य उम्र 46 वर्ष निवासी हल्द्वानी गोलापार बुधवार को मौना में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान खैरना बाजार में सड़क पार कर रही महिला से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

