नई टिहरी,06 मई (आरएनएस)। कलेक्ट्रेट में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में एसडीआरएफ, नॉन-एसडीआरएफ और एसडीएमएफ मदों से स्वीकृत विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से स्वीकृत 57 योजनाओं पर अब तक कार्य शुरू न होने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित कार्यों को धरातल पर शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभाग को कुल 276 कार्य स्वीकृत हुए थे, जिनमें से 140 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इस पर एडीएम ने शेष 136 कार्यों को शीघ्र शुरू कर निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि, पीएमजीएवाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

