चमोली,06 मई (आरएनएस)। श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ के कारण बदरीनाथ धाम में कई बार बच्चे परिवार से बिछुड़ जा रहे हैं। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए ऐसे बच्चों को उनके परिजनों से मिलवा रही है। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को ऐसे करीब पांच मामले सामने आए। कर्नाटक निवासी नरसिंह हैबर परिवार से बिछुड़ गए। पुलिस कांस्टेबल सरदार व आदर्श रमोला ने तेजी दिखाते हुए नरसिंह हैबर को ढूंढ निकाला। गाजियाबाद निवासी नीलम गुप्ता मंदिर परिसर में परिजनों से बिछुड़ गईं। कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने काफी प्रयास के बाद महिला को ढूंढ लिया। दिल्ली निवासी मुकुल सिंघल (15) परिवार से बिछुड़ गया। कंट्रोल रूम ने सूचना मिलने के बाद बालक को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मंगलवार को दो बच्चे परिवार से बिछड़ गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बच्चों के परिजनों को ढूंढ लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

