चमोली,06 मई (आरएनएस)। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर परिसर में पुजारी आवास और धर्मशाला का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल जाएंगे। इससे पूर्व रुद्रनाथ-गोपीनाथ मंदिर समिति की ओर से पुजारी आवास और धर्मशाला का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष मनोज भट्ट और धनराज नेगी ने बताया कि मंदिर परिसर में इस वर्ष भालू ने धर्मशाला व पुजारी आवास को क्षति पहुंचाई है। श्रद्धालु यात्रा के दौरान इसी धर्मशाला में रहते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले इनका सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

