पौड़ी,06 मई (आरएनएस)। सतपुली के निकटवर्ती गांव रैतपुर निवासी मृतक पंकज कुमार के मामले में आईजी गढ़वाल ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। कहा कि मामले की जांच जारी है जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पौड़ी पहुंचे आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि एएसपी कोटद्वार को मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। किन हालातों में यह घटना हुई इसकी गहनता से जांच की जाएगी। मामले में कहीं भी कोई लापरवाही हुई है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जांच प्रभावित न हो इसके लिए सतपुली के तत्कालीन थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। बता दें बीते दो अप्रैल को रैतपुर गांव के निवासी पंकज कुमार (21) ने विकासखंड जयहरीखाल के भिताड़ा पुल पर दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

