पौड़ी,06 मई (आरएनएस)। सतपुली युवक के मौत के मामले में हिमालय क्रांति पार्टी ने पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन दिया। उन्होंने थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस के उत्पीडऩ से तंग आकर युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने सोशल मीडिया पर डाले अपने सुसाइड नोट में सतपुली पुलिस पर नियम विरुद्ध बाइक सीज करने, मारने, थाने में परिजनों के सामने जलील करने, गाली-गलौज करने आदि गंभीर आरोप लगाए थे। चेतावनी दी कि एसएसपी नियमित रूप से मुख्यालय नहीं बैठे और आरोपी थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों एक हफ्ते में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने मुख्यालय में एसएसपी के नादारद रहने पर नाराजगी जताई। एसएसपी यमकेश्वर में कैंप कार्यालय बनाकर वहीं से कामकाज संचालित कर रहे हैं। इससे मुख्यालय पहुंचने वाले फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, सुरेश चमोली, विपिन कुकरेती, सूरज सिंह नेगी, शिव कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

