पौड़ी,06 मई (आरएनएस)। जनगणना के प्रथम चरण के तहत हुए कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी तहसीलों और नगर निकायों में चल रहे मकानों की गणना व मकान सूचीकरण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जनगणना का प्रथम चरण 25 अप्रैल से 24 मई तक निर्धारित है। उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी चार्ज अधिकारियों को फील्ड से जुड़े कार्यों को 20 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की व्यवस्था तय करते हुए डीएम ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य की समीक्षा करने को कहा। डाटा संकलन और ऐप पर अपलोडिंग के बीच कोई अंतराल नहीं होना चाहिए। इस मौके पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, प्रभारी एडीएम/संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, एडीआईओ एनआईसी हेमंत काला आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

