बस्ती 6 मई (आरएनएस)। विवाहिता का उसके ससुरालियों की ओर से उत्पीडऩ किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर सास निर्मला, जेठ सुनील व उसकी पत्नी और मनीष निवासी अंबेडकरनगर, कस्बा रुधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीडि़ता ने अपनी तहरीर में बताया कि करीब 14 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उनके गहने को बैंक में गिरवी रख दिया गया है। ससुराल वाले बच्चो को हमेशा मारते-पीटते हैं। उन्हें घर से निकाल दिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

