बिलासपुर,06 मई (आरएनएस)। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राम गोपाल गर्ग ने 5 मई 2026 को रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।बैठक में आईजी गर्ग ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2021 और उससे पुराने मामलों को अगले दो महीनों में पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा जाए।लंबित मामलों पर सख्तीरेंज में धारा 173(8) सीआरपीसी/193(9) बीएनएसएस के तहत कुल 752 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें सबसे अधिक कोरबा (222) और बिलासपुर (145) में हैं। आईजी ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और समय पर चालान पेश करने के निर्देश दिए।गंभीर अपराधों पर विशेष निगरानीलूट और डकैती जैसे संगीन अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऐसे मामलों में शामिल फरार आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखने और शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।जांच प्रक्रिया में सुधार के निर्देशआईजी ने कहा कि किसी अस्पताल से एमएलसी मिलने पर 24 घंटे के भीतर संबंधित थाना को सूचना देना अनिवार्य होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में जांच नहीं रोकी जाए और पंचनामा व बयान की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।तकनीक आधारित पुलिसिंग पर जोरबैठक में ‘मानस पोर्टलÓ के जरिए नारकोटिक्स मामलों में मिलने वाले हर इनपुट का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ‘सशक्तÓ और ‘अनुभवÓ एप के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया, ताकि पुलिसिंग को पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जा सके।बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। समीक्षा मीटिंग में रजनेश सिंह उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, भोजराम पटेल, वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली, मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती,आंजनेय वाष्र्णेय, पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुश्री निवेदिता पॉल, पुलिस अधीक्षक, जिला जॉजगीर-चाम्पा, शप्रतिभा मरकाम, उ.पु.अधी.(मुख्या). जिला-कोरबा, विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, पु.म.नि. कार्या. बिलासपुर उपस्थित रहें।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

