कबीरधाम, 07 मई (आरएनएस)। घर से लापता हुई नाबालिग बेटी की तलाश में भटक रहे परिवार को उस वक्त राहत मिली जब कबीरधाम पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म जैसे सनसनीखेज मामले में बिजली जैसी तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीडि़ता को सकुशल बरामद कर लिया। कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 05 मई 2026 की रात एक नाबालिग बालिका अचानक घर से गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 177/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में केस दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित जांच के आधार पर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ग्राम तिवारी नवागांव पहुंची, जहां 06 मई 2026 को पीडि़ता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ और पीडि़ता के बयान के बाद मामले में धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी इंद्रकुमार यादव पिता विश्राम यादव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम तिवारी नवागांव थाना कवर्धा को 07 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया कि महिला और बाल अपराधों को लेकर कबीरधाम पुलिस किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। फिलहाल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की उम्मीद बच गई, लेकिन यह मामला समाज को भी चेतावनी देता है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

