सिरसा 7 मई (आरएनएस)। स्व. ललिता देवी सिंगला की याद में बृजमोहन सिंगला एक्स्ट्रा पावर टूल्स व बाबा बिहारी नेत्रालय द्वारा आंखों की जांच का नि:शुल्क कैंप आगामी 9 मई को जनता भवन रोड स्थित बाबा बिहारी नेत्रालय में आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट के सचिव शेखर महिपाल ने बताया कि कैंप सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी की टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। कैंप में मरीजों के आप्रेशन भी नि:शुल्क किए जाएंगे और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी। कैंप को लेकर सुबह 10 बजे दोपहर 12:30 बजे तक रजिस्टे:शन किए जाएंगगे। उन्होंने बताया कि हर माह की 9 व 21 तारीख को समाजसेवी बृजमोहन सिंगला की ओर से आंखों का नि:शुल्क कैंप लगाया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

