०महिलाओं के लिए स्तन, सर्वाइकल एवं ओरल कैंसर जांच की रहेगी विशेष सुविधा
कोंडागांव,07 मई (आरएनएस)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 08 मई को शासकीय जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में जिला स्तरीय रक्तदान एवं नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य को विशेष प्राथमिकता देते हुए स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों की नि:शुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला चिकित्सालय के कैंसर रोग विशेषज्ञों एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।इस दौरान मैमोग्राफी के माध्यम से स्तन कैंसर की जांच तथा वी.आई.ए. पद्धति से सर्वाइकल कैंसर की जांच की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।इसके साथ ही जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।शिविर का आयोजन 08 मई को प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासकीय जिला चिकित्सालय कोण्डागांव में किया जाएगा। आयोजन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का विशेष सहयोग रहेगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

