शहडोल 7 मई (आरएनएस)। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में आम तोडऩे के विवाद में एक महिला को खेत में पीटा गया। मारपीट का वीडियो आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।
पीडि़त महिला मीना कुशवाहा अपने पति के साथ खेत पर गई थीं। इसी दौरान खेत में लगे आम के पेड़ से आम तोडऩे को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर आरोपियों ने महिला पर हमला कर दिया।
पीडि़ता मीना कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि कुलदीप पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, पुष्पेंद्र पाण्डेय और मंजीत पाण्डेय ने उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ-पैर लकड़ी और पत्थरों से भी हमला किया, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। पीडि़ता के अनुसार, घटना के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट में घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेंद्र मोहन दुबे ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

