सीहोर 7 मई (आरएनएस)।शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही विमला देवी इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को सुबह इंटीग्रिटी सल्यूशन और कृष्णा ब्लास्टर के मध्य मैच खेला गया। इसमें कृष्णा ब्लास्टर तीन विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में कृष्णा ब्लास्टर की ओर से मानस सोनी ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं उज्जवल पालीवाल ने 25 रन की पारी खेली।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंटीग्रिटी सल्युशन ने 19.1 ओवर में दस विकेट खोकर 106 बनाए थे। इसमें मलहर त्रिपाठी ने 32 रन, रोहन चंद्रवंशी 14 रन, विशांक शिंदे 27 रन बनाए थे। वहीं कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मानस सोनी ने चार विकेट, अंशुल राठौर ने दो विकेट, उज्जवल पालीवाल, देवेन्द्र मेवाड़ा, विवेक प्रजापति ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर ने 17.5 ओवर में जीत हासिल की। इसमें उज्जवल पालीवाल ने 25 रन, अंशुल राठौर ने 11 रन, मानस सोनी ने 19 रन और हार्दिक ने 17 रन की पारी खेली। इसके अलावा इंटीग्रिटी सल्युशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशांक शिंद ने दो विकेट, मलहार त्रिपाठी, सक्षम, दार्शिल और विपिन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

