सिरसा 8 मई (आरएनएस)। गो भक्त समाजसेवी बाबू राम मित्तल ने अपना जन्मदिन परिवार सहित श्री पंचमुखी बाला जी गो धाम में गो वंश को स्वामणि, हरा चारा, गुड़, चूरी खिला कर मनाया। सेवा प्रकल्प श्री राधे निष्काम सेवा मंच के तत्वावधान में आयोजित किया गया. सेवा मंच के मुख्य प्रेरक गो धाम से जुड़े गो सेवक सुमन मित्तल ने बताया कि बाबू राम लम्बे समय से गो धाम से जुड़े हुए हैं और अपने सभी शुभ दिवस गो माता की सेवा कर ही मनाते हैं। मित्तल ने उन्हें साधुवाद देते हुए कहा कि आज जबकि हम पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो कर ऐसे अवसर पर होटलों में कार्यक्रम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, वहीं जन्मदिन को गो माता की सेवा द्वारा मनाना समाज को समाज को सही संदेश देना है। मित्तल ने कहा कि गो माता में सभी देवी देवताओं का वास होने के कारण गो सेवा से हमें सब का आशीर्वाद मिल जाता है। अत: सभी को प्रतिदिन कुछ समय गो माता की सेवा में अवश्य लगाना चाहिए। गो भक्त विनोद उपाध्याय ने सभी से गो धाम में तूड़ी के लिए आर्थिक सहयोग देने का निवेदन किया। इस अवसर पर बाबू राम मित्तल, उनकी पत्नी रेणु मित्तल, पुत्रवधू सुरभि, पौत्री किशमिश व सेवा मंच तथा टाइम बैंक सिरसा से जुड़े कुलवंत सिंह करगवाल, राजेन्द्र गुप्ता,विनोद उपाध्याय, सतीश केडिया, हरीश गोयल, कुलवंत सिंह, सुमन मित्तल ने गो माता को दलिया, गुड़, हरा चारा, चूरी खिलाई और गो माता की आरती में भाग लिया. इससे पूर्व परिवार सहित गो धाम में पहुंचने पर सतीश केडिया,हरीश साहूवाला, विनोद उपाध्याय, सुमन मित्तल व अन्य गो सेवकों ने मित्तल परिवार का गो धाम का पटका पहना कर स्वागत किया तथा सभी ने उनके दीर्घ व मंगलमय जीवन के लिए गो माता से प्रार्थना की। अंत में मित्तल परिवार को गो माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

