रोबोटिक सर्जन डॉ. अश्वनी माईचंद देंगे सेवाएं
सिरसा 8 मई (आरएनएस)। शहर के प्रतिष्ठित सिरसा क्लब और सी.के. बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मेगा ऑर्थो कैंप 10 मई को सिरसा क्लब में लगाया जाएगा। इस सिलसिले में आयोजनकर्ताओं में शामिल रामकृष्ण गोयल ने बताया कि इस ऑर्थो मेगा कैंप में विश्व प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक एडवांस एमआईएस रोबोटिक सर्जन डॉ. अश्वनी माईचंद विशेष रूप से अपनी सेवाएं देंगे। रामकृष्ण गोयल ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे बजे तक लगने वाले इस ऑर्थो कैंप में शरीर के किसी भी जोड़ का फ्री एक्स-रे, हड्डियों की मजबूती की जांच, ब्लड टेस्ट, स्पाइन, घुटने, कूल्हे और कंधे की मुफ्त जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कैंप में केवल 200 पंजीकृत हड्डी रोगियों की जांच की जाएगी, इसलिए रोगियों को परामर्श दिया जाता है कि वे अपना पंजीकरण शीघ्र करवाएं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए उनके अलावा सिरसा क्लब के पदाधिकारी सुभाष गुंबर, अनिल डूमरा, सिरसा क्लब परिसर व कृष्ण कालरा से संपर्क साधा जा सकता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

