जौनपुर,09 मई (आरएनएस)।समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल ने एक महिला का नाम चंद मिनट में खतौनी में दर्ज करवाया।क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की निवासी नाजमा के पति जुमराती की 30 सितम्बर 2025 को इंतकाल हुआ था।उनके तीन पुत्र है।सभी शादीशुदा है।जुमराती की मौत के बाद लड़को व बहुओं द्वारा वृद्ध माँ को प्रताडि़त किया जाने लगा।पुत्रों द्वारा पिता की जमीन का उपयोग करने लगे।तीनो ने पुराने घरोही को बांट कर अपना अपना मकान बनाने लगे।जुमराती के मौत के बाद उनकी जमीन के खतौनी पर पत्नी व बच्चों का नाम अभी तक दर्ज नही हुआ था।अपने बहु व बच्चों से परेशान होकर नाजमा शनिवार को समाधान दिवस पर थाने पहुंच कर प्रार्थनापत्र देकर पुत्रों व बहुओ द्वारा जमीन पर कब्जा करने तथा प्रताडऩा का आरोप लगाय।उसके प्रार्थनापत्र देते ही डीएम तथा एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह पहुंच गए। पुलिस की टीम ने नाजमा की बहू असिरुन निशा पत्नी शाहिद आलम तथा छोटे पुत्र नसीम को थाने ले आयी। एसएसपी श्री सिंह ने परिवार के लोगो को वृद्ध माँ के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नही करने को कहा।उन्होंने कहा अगर कोई उन्हें परेशान करेगा तो कार्यवाही होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

