जौनपुर ,09 मई (आरएनएस)। सिरकोनी विकास खण्ड के बदलपुर गांव में एक व्यक्ति ने खड़ंजे को ट्रैक्टर से जोतकर खत्म कर दिया है।जिससे गांव में काफी तनाव व्याप्त है।प्रधान ने पुलिस को प्रार्थनाप देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग किया है।उक्त गांव के मुख्य मार्ग से यादव बस्ती जाने के लिए लगभग 350 मीटर खड़ंजा चार दशक पूर्व लगाया गया है।गांव के एक व्यक्ति ने खड़ंजे के बीच मे लगभग 70 मीटर जमीन अपनी बताते हुए ट्रैक्टर से जोत कर खत्म कर दिया।गांव के काफी लोग प्रधान संजय सिंह जलालपुर थाने पर पहुंच गए।उन्होंने गांव के एक पिता पुत्र के विरुद्ध तहरीर दिया। प्रधान संजय सिंह ने बताया कि गांव में लगभग चार दशक पहले से उक्त खड़ंजे को बनाया गया था। उसको क्षतिग्रस्त करने से सैकड़ो लोगों के आने जाने का रास्ता खत्म हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

