जौनपुर ,09 मई (आरएनएस)। राजीव श्रीवास्तव लायन्स क्लब मेन के 42वें अध्यक्ष चुने गये। चुनावी सभा संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अगले सत्र के लिए नये पदाधिकारियों का चयन सर्व सहमति से किया गया। चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष संजय केडिया ने राजीव श्रीवास्तव को अध्यक्ष और रितेश गुप्ता को सचिव निर्वाचित होने की घोषणा किया। सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि मुझ पर इतना बड़ा विश्वास जताया है। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। विशेषकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों को प्राथमिकता दूंगा। जिससे समाज के जरुरतमंद लोगों की मदद हो सकें। डॉ क्षितिज शर्मा जीएटी एरिया लीडर ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए बताया कि राजीव श्रीवास्तव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं उनके नेतृत्व में लायन्स क्लब जौनपुर को नई दिशा मिलेगी। डॉ अजीत कपूर , संयोजक शत्रुघ्न मौर्य व सचिव योगेश साहू ने आभार व्यक्त किया व संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

