- भोपाल।(आरएनएस)। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमल के निर्देश पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के नियमित, संविदा कार्मिकों एवं पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनधारियों हेतु कंपनी में संचालित अंशदायी कैशलेस हेल्थ बीमा स्कीम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक वेबिनार आयोजित किया गया।
वेबिनार में बीमा कंपनी मेड सेव के रीजनल मैनेजर विनय रिछारिया ने बीमा पॉलिसी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, लाभों, नियमों, दावा प्रक्रिया तथा योजना के उपयोग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
एम.पी. ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन मे आयोजित इस वेबिनार में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्मिकों एवं पेंशनर्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में योजना से जुड़े कार्मिकों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया।
०
०००००००००००००

