सिरसा 10 मई (आरएनएस)। हर तकलीफ में भी जो मुस्कुराएं, वो है मां। हर दर्द की जो दवा बन जाए, वो है मां…इन्हीं शब्दों के साथ गांव नेजा डेला कलां में स्थित प्ले स्कूल में मदर्स-डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता पूजा वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन प्रियंका और सुषमा के साथ समस्त स्टाफ ने किया। वहीं बच्चों के साथ कार्यक्रम में शिरकत कर माताएं भी उत्साहित दिखीं। छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में ‘तू कितनी अच्छी है…Ó, ‘चंदनिया छुप जाना रेÓ ‘तुझे सब है पता…Ó सहित अन्य गीतों पर डांस पेश किया, जिसकी उपस्थिति ने तालियों की करतल ध्वनि से सराहना की। वहीं माताओं ने भी अपनी प्रस्तुति से बच्चों के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा किए गए कार्यक्रम की तहदिल से सराहना की। इस मौके पर पूजा वर्मा ने कहा कि एक मां का आंचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। मां का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि वो अपने बच्चों की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, एक मां बिना ये दुनिया अधूरी है। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्तों में से एक है। उन्होंने कहा कि मां की ममता और स्नेह और पिता का अनुशासन किसी भी मनुष्य के व्यक्तित्व को बनाने में अह्म भूमिका निभाता है। पूजा वर्मा ने सभी बच्चों को मदर्स-र्ड पर आयोजित कार्यक्रम के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

