सिरसा 10 मई (आरएनएस)। शहीद भगत सिंह शाखा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष श्री राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, संघर्ष और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा एवं समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान शाखा के सदस्यों ने महाराणा प्रताप जी के जीवन एवं आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाखा के सदस्य श्री अविनाश कांत शर्मा, विनोद कुमार जग्गा, अमित शर्मा, राम चंद्र चावला, विकास मेहता, श्याम लाल सचदेवा, डा. गौरव खुराना, तरुण गर्ग, रूपेश जिंदल उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

