सिरसा 10 मई (आरएनएस)। स्व. ललिता देवी सिंगला की याद में बृजमोहन सिंगला एक्स्ट्रा पावर टूल्स व बाबा बिहारी नेत्रालय द्वारा आंखों की जांच का नि:शुल्क कैंप जनता भवन रोड स्थित बाबा बिहारी नेत्रालय में आयोजित किया गया। ट्रस्ट के सचिव शेखर महिपाल ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू हुए कैंप में सांय 3 बजे तक 155 लोगों की आंखों की जांच प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञा डा. नीरू गिजवानी द्वारा की गई। जिसमें से 12 लोगों को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया, जिनके आप्रेशन अस्पताल में ही नि:शुल्क किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। इस मौके पर डा. नीरू गिजवानी ने कहा कि आंखों की समय-समय पर देखभाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी का मौसम है, जिसमें गर्म हवाओं के कारण आंखों में कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए गर्मी में बाहर निकलते वक्त चश्में का प्रयोग करें। डा. गिजवानी ने कहा कि जब भी आंखों में किसी प्रकार की समस्या हो तो लापरवाही न बरतें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि हर माह की 9 व 21 तारीख को समाजसेवी बृजमोहन सिंगला की ओर से आंखों का नि:शुल्क कैंप लगाया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

