सिरसा 10 मई (आरएनएस)। आर्य समाज मंदिर सिरसा में प्रत्येक माह की भांति मासिक सत्संग एवं महायज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य सहदेव सिंह बेधड़क (बागपत) से उपस्थित रहे। उन्होंने देश भक्ति गीतों की मार्मिक प्रस्तुति देते हुए कहा कि सभी नौजवानों को आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों ये लड़ाई लडऩी पड़ेगी। देश के गद्दारों के खिलाफ, भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ, अंधविश्वास और अज्ञानता के खिलाफ ये लड़ाई लडऩी ही पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मात्र एक आर्य समाज ही है, जिसने देश की आजादी में 83 प्रतिशत योगदान दिया। इसी क्रम में उन्होंने देश हित में अपने प्रवचनों से समस्त जनता को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक जगदीश सिंवर ने धन्यवाद उद्बोधन देते हुए कहा कि आर्य समाज हमेशा देश को बलिदान और स्वतंत्रता की प्रेरणा देता रहा है। कार्यक्रम में संदीप नेहरा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश खर्रा, जगदीश थोरी, सहीराम सहारण, संदीप नेहरा, हरि सिंह सहारण, हवा सिंह, शमशेर सिंह, ऋषि किशोर खर्रा, श्योचंद बैनीवाल, अनुज चाडीवाल, यशवीर, हरभज प्रताप सिंह, चंद्रभान, दीपक, भूपाल शास्त्री, राजेंद्र, रोशनी देवी, रश्मि देवी बलवानी, रामकुमार कड़वासरा, बिल्लू पहलवान, श्रवण सिंह, अरमान अदब, डा. एंजिला, इंद्रा देवी, गीता देवी, महावीर, ओमप्रकाश अरोड़ा, महेश पारीक, ललित मेहरा, लक्ष्मी नारायण, सोनिया, अंगूरी देवी, प्रेम देवी, गरिमा, नव्या, अक्षिता, सरिता, मधु देवी, रोहताश, वीरेंद्र नागपाल, कुनाल, सुधाकर शर्मा, शुभम दिवाकर, शिवम, राजकुमार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

