मेरठ 10 मई (आरएनएस)। मई का प्रथम सप्ताह बीत चुका लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। शनिवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम (34.7 डिग्री सेल्सियस) रहा।
तापमान कम होने के बावजूद आद्र्रता अधिक होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। उमसभरी का प्रभाव अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। शनिवार को अधिकतम आद्र्रता 50 और न्यूनतम 40 प्रतिशत रही। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 11 से 13 मई तक एक बार फिर आंधी और बरसात की आशंका है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। शनिवार को हीट इंडेक्स 37 डिग्री सेल्सियस रहा। 14-15 मई से शुष्क गर्मी का प्रकोप बढऩे की संभावना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

