शनिवार रात घर में गला काटकर की गई थी वृद्ध महिला की हत्या
बंधुआ कला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव से जुड़ा मामला
कुड़वार/सुल्तानपुर 10 मई (आरएनएस)। शनिवार की रात घर के अंदर खून से लथपथ मिली वृद्ध महिला के शव मामले में 20 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। जिले के आलाधिकारियों के निरीक्षण सहित डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम सहित अन्य पुलिस टीमें खुलासे में लगी हुई है।
मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव से जुड़ा है। जहां गांव निवासी विमलेश सिंह(65) पत्नी चंद्र शेखर सिंह का शव शनिवार रात को घर के अंदर मिला था। देर शाम हुई हत्या की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस टीम सहित फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे।फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित किए।साथ ही डॉग स्क्वायड गांव में एक घर तक गया। घटना की जानकारी होते ही एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंची।उन्होंने 06 टीमों का गठन करते हुए जल्द खुलासे का निर्देश दिया।शनिवार रात में ही पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।वृद्ध महिला के पति जो इलाज के लिए पंजाब में रहने वाले बेटों दिनेश सिंह व संतोष सिंह के पास गए थे।घटना की जानकारी होने के बाद बेटों,बहुओं सहित रविवार को घर पहुंचे।साथ मृतका का नाती सूरज सिंह जो मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। वही शनिवार रात को लगातार फोन कर रहा था जब फोन नहीं उठा तो ग्रामीणों को सूचना देने के बाद घटना की जानकारी हुई। रविवार सुबह ही घर पहुंच गया। परिजनो के अनुसार उनकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।अचानक हुए हत्याकांड से पूरा परिवार आवाक है। रविवार को भी सीओ सिटी सौरभ सामंत व एसओ प्रमोद कुमार, एसओजी, डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिस जगह तक रात में डॉग स्क्वायड गया था उसी जगह तक दिन में भी गया। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। ब्लाइंड मर्डर खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी शिवानंद यादव भी अपनी टीम के साथ गांव की गालियां छान रहे है। सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि परिजनो द्वारा किसी पर भी आशंका व्यक्त नहीं की गई है। मृतका कुछ लोगों को रुपए भी ब्याज पर देती थी।घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन छानबीन की जा रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

