07 मई को शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल आया था किशोर
बंधुआ कला थाना क्षेत्र के बबुरी गांव से जुड़ा मामला
कुड़वार/सुल्तानपुर 10 मई (आरएनएस)। साइकिल लेकर चलाते हुए तालाब के गहरे पानी में पहुंच जाने पर डूबकर किशोर की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया।
मामला बंधुआ कला थाना क्षेत्र के पूरे दशवत बबुरी गांव से जुड़ा है।जहां शनिवार को ननिहाल में साइकिल चलाते हुए विनय कुमार (17) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी सराय गोपी थाना सुबेहा बाराबंकी तालाब के पास गया था।तालाब समतल होने की वजह से साइकिल पानी के बीच दौड़ाने लगा।इतने में तालाब के गहरे गड्ढे में चला गया। परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को शव उतराता दिखा तो परिजनो ने पुलिस को सूचना दी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपनी मां ममता सिंह के साथ मामा आशीष सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने बताया कि खेलते हुए गहरे पानी में जाने से किशोर की मौत की बात सामने आ रही है।घटनास्थल से साइकिल बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

