सुल्तानपुर। हर रविवार गोमती मित्र मंडल द्वारा होने वाला साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान 10 मई को भी सीता कुंड धाम पर प्रात 6.00 बजे से शुरू किया गया जो 3 घंटे तक अनवरत चलता रहा। 3 घंटे के श्रमदान में गोमती मित्रों ने पूरे तट परिसर, श्राद्ध स्थल व सीता उपवन की साफ सफाई तो की ही साथ ही नदी के अंदर से भी टूटे-फूटे कलश, मूर्तियां, कपड़े, कांच के फ्रेम आदि निकालने का सिलसिला जारी रखा, यह सिलसिला पिछले तीन सप्ताह से लगातार जारी है और जिसका विशेष मकसद है नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को चोट लगने से बचाना जबकि इस प्रयास में खुद गोमती मित्र भी लगातार चोटिल हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने एक बार फिर नगर वासियों से गोमती मित्रों का सहयोग करने की अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

