सुलतानपुर 10 मई (आरएनएस)। रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सम्मान पाकर प्रतिभाओं के चेहरे खिल उठे।
समाज सेविका एवं विद्यालय की कोषाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने कहा कि छात्राएं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें निश्चित ही सफलता मिलेगी जो छात्राएं पुरस्कार नहीं पाए हैं वह मेहनत करें अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के मंत्री हरि दर्शन राम ने किया। हरि दर्शन राम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या विनय देती है। ज्ञान प्राप्त होने पर अहंकार, तथा हीनता की भावना नहीं होनी चाहिए।
संगीताचार्या एवं मीडिया प्रभारी रोली श्रीवास्तव ने बताया कि अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर हाई स्कूल इंटरमीडिएट प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह में टॉप 10 छात्रों को मेडल मोमेंटो दे करके सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने आए हुए अतिथि अभिभावक का स्वागत अभिनंदन करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रंजना मिश्रा एवं सुप्रिया श्रीवास्तव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

