एबीवीपी का तहसील अभ्यास वर्ग सम्पन्न
सुलतानपुर 10 मई (आरएनएस)। Óअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुशभवनपुर का तहसील अभ्यास वर्ग सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश, जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय, तहसील सह संयोजक आदर्श एवं विभाग संगठन मंत्री कौतुक द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
प्रस्ताविकी एवं सैद्धान्तिकी सत्र को संबोधित करते हुए प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का अभियान है। परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि परिषद का मूल मंत्र ज्ञान, शील और एकता विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि परिषद विद्यार्थियों को केवल अधिकारों के लिए संघर्ष करना नहीं सिखाती, बल्कि कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक बनाती है। भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व पर बल देते हुए उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्य पद्धति सत्र में विभाग संगठन मंत्री कौतुक ने कहा कि परिषद की कार्यपद्धति सामूहिकता, अनुशासन और निरंतर सक्रियता पर आधारित है। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। नियमित संवाद, अभ्यास वर्ग एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संगठन को सशक्त बनाया जाता है। आयाम कार्य सत्र को संबोधित करते हुए जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय ने कहा कि अभाविप शिक्षा, सेवा, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। परिषद विद्यार्थियों को समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार कर रही है।
सदस्यता सत्र में डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि परिषद की सदस्यता केवल संगठन से जुडऩा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुडऩा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में परिषद से जुडऩे का आह्वान किया। समारोप सत्र में विभाग संगठन मंत्री कौतुक ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

