जौनपुर 10 मई (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी का जौनपुर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।नगर के बारादुअरिया स्थित जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर खुलेआम वोटो की लूट कर भाजपा ने ममता बनर्जी को हरा कर सरकार बनाई है वह देश की जनता ने देखा है और उनके मंसूबे को कभी भी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कभी पूरा होने नहीं देगी । कहा कि जीत के नशे में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी ने जिस तरह से मुसलमान को टारगेट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को गाजा बना देंगे या एक भारत के लोकतांत्रिक देश के लिए घातक है।उनके इस बयान की जितनी निंदा की जाये कम है। इस पर पूरे देश में मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा व महिलाओं पर खास तौर अत्याचार हो रहे हैं वह पूरी दुनिया देख रही है । वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी की सरकार को प्रदेश व देश से हटाने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का वादा है। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी , आरिफ हबीब, अली मंजर डेजी,व अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का अंगवस्त्रम माल्यार्पण करके स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की पूरी टीम ने भी पूर्व मंत्री जावेद आब्दी का भी स्वागत किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

