जौनपुर 10 मई (आरएनएस)। जमीन विवाद का मामला एक बार फिर सामने आया है। बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम मई निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही बड़े भाई पर पुश्तैनी जमीन पर जबरन निर्माण कराने और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम मई निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता स्वर्गीय सुक्खूराम द्वारा खरीदी गई जमीन पर उसके बड़े भाई रामकृष्ण उर्फ पोड़ई जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीडि़त दधीच के अनुसार उक्त जमीन में तीन लोगों का हिस्सा है, जिसमें रामकृष्ण उर्फ पोड़ई, दीप नारायण गोसाई और स्वयं प्रार्थी शामिल हैं। आरोप है कि बिना सहमति के जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।प्रार्थी का कहना है कि जब उसने निर्माण कार्य का विरोध किया तो विपक्षियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की। पीडि़त ने बताया कि मामले की शिकायत कई बार थाना बक्शा पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।थक-हारकर पीडि़त ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग करते हुए जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस जमीन विवाद के मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीडि़त को कब तक न्याय मिल पाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

